# तुम ही मम साहूकार, हम ऋणियाँ नंदकुमार।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-022
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-022/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 55–56

तुम ही मम साहूकार, हम ऋणियाँ नंदकुमार।
तुम्हरे अगनित उपकार, हम मानत तव आभार॥
दिय मानव तनु सरकार, जेहि लहि पहुँचत तव द्वार।
कह सुर दुर्लभ श्रुति चार, हम मानत तव आभार॥
तव अनुकंपा सरकार, गुरु मिले किये उपकार।
दीने मोहिं ज्ञान अपार, हम मानत तव आभार॥
मम उर बस नंदकुमार, दे शक्ति मोहिं सरकार।
दे फल कर्मन अनुसार, हम मानत तव आभार॥
किय प्रकट वेद सरकार, जामें इक भक्ति तिहार।
ढिग मोर “कृपालु” निहार, हम मानत तव आभार॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ-हे श्रीकृष्ण! तुम मुझे ऋण देने वाले मेरे साहूकार हो
तथा मैं सदैव तुम्हारा ऋणी ही रहूँगा। तुम्हारे असंख्य उपकारों से

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

मैं दबा हुआ हूँ। मैं तुम्हारा आभारी हूँ। जिस शरीर से तुम्हारी
प्राप्ति सुलभ है, वह देवदुर्लभ मानव-शरीर तुमने मुझे अपनी
अकारण करुणा से ही प्रदान किया-
कबहुँक करि करुणा नर देही। देत ईश बिनु हेतु सनेही।
अतः मैं तो तुम्हारे आभार को स्वीकार करता हूँ। तुम्हारी
अहैतुकी कृपा से ही मुझे गुरु प्राप्ति हुई, जिन्होंने मुझे अपार ज्ञान
प्रदान किया। इसलिये भी मैं तुम्हारा आभारी हूँ। हे श्रीकृष्ण! मेरे
हृदय में रहकर तुम मेरे इन्द्रिय, मन आदि को तत्कर्म करने की
शक्ति प्रदान करते हो। हमारे पूर्वकाल के किये हुए कर्मों का फल
भी हमें तुम ही प्रदान करते हो; अतः इस कारण से भी हम तुम्हारे
आभारी हैं। तुमने प्रलय-काल में लुप्त हुए वेदों को जिनमें तुम्हारी
भक्ति का निरूपण किया गया है, पुनः प्रकट किया; अतः मैं तुम्हारा
आभारी हूँ। हे “कृपालु” अब तो मेरी ओर भी अपना कृपा-कटाक्ष
करो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-021/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-023/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.