# सुनु दाता नंदकुमार, हौं पतितन को सरदार।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-021
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-021/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 54–55

सुनु दाता नंदकुमार, हौं पतितन को सरदार।
तू पतितन सुनत पुकार, चह भीख प्रेम सरकार॥
रिरियात परो तव द्वार, तू प्रेम रूप साकार।
टुक हमरिहुँ ओर निहार, चह भीख प्रेम सरकार॥
जग सुख नहिं चह रिझवार, चह मुक्ति न पाँच प्रकार।
चह नहिं वैकुण्ठ बिहार, चह भीख प्रेम सरकार॥
इक रही पूतना नार, विष प्यायो तोहिं उर धार।
गति दीनी तुम बलिहार, चह भीख प्रेम सरकार॥
हौं जानत तुम मम यार, परखत मोहिं भुजहिं पसार।
तव अति “कृपालु” दरबार, चह भीख प्रेम सरकार॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे जगत् के एकमात्र दानी श्रीकृष्ण! मैं पतितों का
सरताज हूँ। मैंने ऐसा सुना है कि तुम पतितों की पुकार सुनते हो।
मुझे तुमसे केवल निष्काम प्रेम की ही भिक्षा चाहिये। हे नन्दनंदन!
मैं तुम्हारे द्वार पर पड़ा हुआ गिड़गिड़ा रहा हूँ। तुम तो पवित्र प्रेम
की जाग्रत प्रतिमा ही हो; अतः हमारे ऊपर भी अपनी किंचित्
कृपा-दृष्टि कर दो। हमें तुम्हारे प्रेम की ही पिपासा है। हे रसिक
शिरोमणि! हमें तुमसे संसार के सुख नहीं चाहिये। पाँचों प्रकार
की मुक्तियों (सालोक्य, सामीप्य, सार्ष्टि, सारूप्य, एकत्व) की
कामना भी मैं तुमसे नहीं करता। मुझे वैकुण्ठ-विलास की भी
इच्छा नहीं है। मुझे तो दिव्य प्रेम की ही चाह है। राजा बलि की
कन्या-रत्नावली ने जो कृष्णावतार में पूतना बनी, तुम्हें अपने अंक

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

में धारण कर दुग्धपान कराने के बहाने से विष पिलाया, तुमने
उसका स्तनपान कर उसे अपनी माता स्वीकार कर लिया।
प्रसन्नतापूर्वक तुमने उस विष पिलाने वाली को भी अपना गोलोक
प्रदान कर दिया। वस्तुतः तुम्हारे जैसा उदार दानी-शिरोमणि अन्य
कौन होगा? मैं जानता हूँ कि तुम्हीं मेरे सच्चे सखा हो। तुम तो
भुजाओं को पसार कर मुझे हृदय से लगा लेने को उत्सुक हो।
तुम्हारे दरबार में तो नित्य कृपा की ही वर्षा हो रही है। अतः हे
कृपालु! मुझे भी प्रेम-भिक्षा प्रदान करो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-020/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-022/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.