# जाना नहिं कोउ तोहिं कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-016
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-016/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 45–47

जाना नहिं कोउ तोहिं कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति तव वचन सनातन कान्हा,
नेति नेति कह कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति कह अगनित गुनयुत कान्हा,
कह निर्गुण हूँ कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति कह अगनित नामहिं कान्हा,
पुनि अनाम कह कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति कह निराकार है कान्हा,
कह साकारहुँ कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

श्रुति कह निर्विशेष है कान्हा,
कह सविशेषहुँ कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति कह जग भीतर रह कान्हा,
कह जग बाहर कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति कह जगत रूप है कान्हा,
कह जग ते पर कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति कह जगत पिता हैं कान्हा,
कह यशुमति सुत कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति कह अति “कृपालु” हैं कान्हा,
कह समदर्शिहुँ कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे श्रीकृष्ण! तुम्हें अपने बुद्धिबल से भला कौन
जान सका है? वेद अनादि है, तुम्हारे श्रीमुख की ही वाणी है। वह
वेद तुम्हारी महिमा का गान करते-करते अन्त में नेति नेति कहकर
विश्राम प्राप्त कर लेता है। वेद की वाणी में विरोधाभास है। वह
तुम्हें अनन्त दिव्य गुणों (प्रेम, कृपा, रूप) से परिपूर्ण कहकर
पुनः निर्गुण (प्रकृति के गुणों से सर्वथा रहित) कहता है। वेद के
अनुसार तुम अनन्त नामों से युक्त हो किन्तु पुनः वही वेद तुम्हें
अनाम (नाम से रहित) कहता है। वेद तुम्हें निराकार एवं साकार
दोनों ही प्रकार का बतलाता है। वेद के अनुसार तुम निर्विशेष एवं
सविशेष दोनों ही हो। वेद तुम्हें विश्वरूप भी कहता है एवं विश्व
से परे भी बताता है।
वेद कहता है- तुम जगत् के भीतर बाहर सब जगह हो। एक
स्थान पर वेद तुम्हें विश्वरूप घोषित करता है तथा दूसरे स्थान पर

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

वही वेद चेतावनी देता है कि जगत् के प्रपंच का त्यागकर सम्पूर्ण
भाव से ईश्वर के शरणापन्न हो जाना चाहिए। वेद तुम्हें जगत् का
पिता कहता है। समय के अनुसार तुम यशोदा के पुत्र भी बन जाते
हो। पुनः वेद ईश्वर को समदर्शी एवं न्यायी कहता है परन्तु भक्तों
के प्रेम के वशीभूत हो तुम उनके प्रति अत्यन्त कृपालु बन जाते हो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-015/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-017/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.