# तू ही मेरा इक श्याम, मैं भी इक तेरा श्याम,

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-015
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-015/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 43–45

तू ही मेरा इक श्याम, मैं भी इक तेरा श्याम,
तेरे अगनित जन श्याम, जय जयति जयति जय श्याम।
तू ही मम माता श्याम, है पिता एक तू श्याम,
हौं तो हूँ तव सुत श्याम, जय जयति जयति जय श्याम।
तू ही मम अंशी श्याम, तव अंश जीव मैं श्याम,
तू विभु मैं अणु हूँ श्याम, जय जयति जयति जय श्याम।
तू ही मम प्रेरक श्याम, तव प्रेर्य जीव मैं श्याम,
तू चेतन चेतन श्याम, जय जयति जयति जय श्याम।
तू ही मम शासक श्याम, तव शास्य जीव मैं श्याम,
तू ही मम आश्रय श्याम, जय जयति जयति जय श्याम।
तू सर्वशक्ति युत श्याम, मैं अल्पशक्ति युत श्याम,
मैं अज्ञ विज्ञ तू श्याम, जय जयति जयति जय श्याम।

तू ही मम स्वामी श्याम, तव दास जीव मैं श्याम,
तू ही मम देही श्याम, जय जयति जयति जय श्याम।
तू ही मम दाता श्याम, मैं तो तव भिक्षुक श्याम,
तू ही गति मति रति श्याम, जय जयति जयति जय श्याम।
तू है मायापति श्याम, माया अधीन मैं श्याम,
तेरे सम तू ही श्याम, जय जयति जयति जय श्याम।
तू दीनबंधु है श्याम, मैं दीन हीन हूँ श्याम,
तू कृपा सिंधु है श्याम, चह कृपा “कृपालुहुँ” श्याम।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे श्यामसुन्दर! मेरे तो एकमात्र तुम ही हो। तुम्हारे
अगणित भक्त हैं उनमें से एक मुझे भी समझ लेना। तुम्हारी सदा
ही जय हो। हे श्यामसुन्दर! मेरी माता एवं पिता एकमात्र तुम ही
हो। मैं तुम्हारा पुत्र हूँ। हे नाथ! तुम्हारी सदा ही जय हो। श्यामसुंदर!
तुम मेरे अंशी हो, मैं तुम्हारा अंश जीव हूँ। हे प्रभु! तुम व्यापक
हो, मैं अणु स्वरूप हूँ। तुम मेरे मन, बुद्धि आदि को प्रेरणा देने
वाले प्रेरक हो, मैं तुम्हारे द्वारा प्रेरित होकर चेष्टा करता हूँ। तुम तो
चेतनश्चेतनानाम्चेतनों के भी चेतन हो। तुम्हारी सदा ही विजय
हो। तुम मेरे शासक हो। मैं तुम्हारे द्वारा शासित हूँ। मेरे एकमात्र
अवलम्ब तुम ही हो। तुम्हारी सदा ही जय हो।
तुम सर्व-शक्ति-सम्पन्न हो मैं अल्प शक्तिमान हूँ। मैं तो अत्यन्त
अज्ञानी हूँ, तुम ज्ञान से परिपूर्ण ईश्वर हो। तुम मेरे स्वामी हो, मैं
तुम्हारा दास हूँ। तुम मुझ आत्मा के निवास स्थान हो। तुम प्रेम-भिक्षा
देने वाले अद्वितीय दाता हो, मैं तुम्हारे द्वार का भिक्षुक। हे
श्यामसुन्दर! मेरी गति, मति, रति सब कुछ तुम ही हो। तुम तो माया

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

के स्वामी हो, मैं माया के अधीन एक साधारण जीव। तुम्हारे समान
तो एक तुम ही हो।
निरुपम न उपमा आन तुम्हारे जैसा दीनवत्सल अन्य कोई

नहीं दिखाई देता। हे कृपा के समुद्र! मैं तुम्हारी कृपा की याचना
करता हूँ।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-014/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-016/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.