# सुनु सुनु ओ नंदकुमार,तव माया शक्ति अपार।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-013
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-013/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 40–41

सुनु सुनु ओ नंदकुमार,तव माया शक्ति अपार।
विधि हरि हर हूँ गये हार, हौं शरण शरण सरकार॥
कह नेति नेति श्रुति चार, ज्ञानिहुँ नहिं पायो पार।
तव लीला अपरंपार, हौं शरण शरण सरकार॥
तू दीनन को रखवार, अस कह सब संत पुकार।
तू अधम उधारन हार, हौं शरण शरण सरकार॥
तू निर्बल बल रिझवार, तू निराधार आधार।
तू कृपा रूप साकार, हौं शरण शरण सरकार॥
तव नामहिं मम आधार, तू रह नामहिं रिझवार।
दे दे “कृपालु” कहँ प्यार, हौं शरण शरण सरकार॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

अर्थ—हे नंदनंदन! कुछ मेरी भी पुकार सुनो! तुम्हारी अपार
माया शक्ति से तो सृष्टिकर्ता ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव भी पराजित हो
गये।
शिव विरंचि कहँ मोहइ, को है बपुरा आन।
मैं क्षुद्र जीव भला उसका सामना किस प्रकार कर सकता हूँ?
अतः हे मायापति! उससे भयभीत होकर मैंने तुम्हारी शरण ग्रहण

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

की है। चारों वेद तुम्हारी लीला का वर्णन करते हुए अन्त में “न इति”
“न इति” ही कहते हैं। जब बड़े-बड़े ज्ञानी भी तुम्हारी लीला के
अभिप्राय को समझने में असमर्थ ही रहते हैं तब मेरे जैसा एक
साधारण जीव तुम्हारी लीलाओं के रहस्य को कैसे जान सकता है?
सभी सन्त पुकार-पुकार कर कह रहे हैं- तुम दीनों की रक्षा करते
हो। तुम्हें अधमों का उद्धारकर्ता जानकर ही मैं तुम्हारे शरणापन्न हुआ
हूँ। हे रसिकशेखर! निर्बलों के एकमात्र बल तुम्हीं हो। निराधारों का
आधार तुम्हारे अतिरिक्त दूसरा कौन है? हे गोविंद! तुम्हें कृपा की
साकार प्रतिमा जानकर ही मैंने तुम्हारी शरण ग्रहण की है। हे नाथ!
तुम अपने नाम में नित्य निवास करते हो; अतः मैंने आपके पुनीत
नाम का आश्रय लिया है। कृपालुजी कहते हैं- हे मेरे सर्वश्रेष्ठ स्वामी!
मैं तुम्हारी शरण हूँ। मुझे अपना निष्काम प्रेम प्रदान करो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-012/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-014/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.