# जाना तू ही मम कान्हा जाना, जाना जाना जाना।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-007
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-007/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 29–30

जाना तू ही मम कान्हा जाना, जाना जाना जाना।
तनु के जनकहिं जनकहिं माना,
जीव जनक नहिं जाना, जाना जाना जाना।
तनु की जननि जननि निज माना,
जीव जननि नहिं जाना, जाना जाना जाना।
तनु के भ्रात भ्रात निज माना,
जीव भ्रात नहिं जाना, जाना जाना जाना।
तनु के स्वामिन स्वामिन माना,
जीव स्वामि नहिं जाना, जाना जाना जाना।
तनु के सखन सखन निज माना,
जीव सखहिं नहिं जाना, जाना जाना जाना।
तनु के सुतन सुतन निज माना,
जीव सुतहिं नहिं जाना, जाना जाना जाना।
तनु के पतिन पतिन निज माना,
जीव पतिहिं नहिं जाना, जाना जाना जाना।
तनु को ही निज जीवहिं माना,

निज जीवहिं नहिं जाना, जाना जाना जाना।
तब “कृपालु” तू ही मम माना,
रसिक कृपा जब जाना, जाना जाना जाना।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे श्यामसुन्दर! मैं तुम्हारी कृपा द्वारा इस रहस्य को
जान गया कि एकमात्र तुम ही मेरे हो। अभी तक मैंने शरीर के
पिता को पिता माना, आत्मा के पिता को नहीं जान सका। शरीर
की माँ को ही मैं अपनी माता समझता रहा, आत्मा की माँ तुम ही
हो, इस सत्य से तो मैं अपरिचित ही रहा। मैंने शरीर के भाई
बन्धुओं को ही अपना माना आत्मा के बंधु तो एकमात्र तुम हो,
इसे मैं नहीं समझ सका। शरीर के स्वामी को ही अज्ञानवश मैं
अपनी आत्मा का स्वामी मानता रहा परन्तु जीव के तो सच्चे स्वामी
तुम ही हो इसे मैं नहीं जान पाया। शरीर के मित्रों को ही मैं अपना
समझता रहा, आत्मा के सच्चे सखा तुम हो, इसे मैं मायावश भूला
रहा। शरीर के पुत्र-पुत्री आदि को ही मैं अपना मानता रहा जीव
के वास्तविक पुत्र तुम हो, यह तो मैंने जाना ही नहीं। मैं शरीर के
पति को ही अपना पति मानता रहा। आत्मा के सच्चे पति तो तुम
हो यह तो मैंने जाना ही नहीं। मैं शरीर को ही आत्मा समझता
रहा, अतः आत्मा के स्वरूप से अनभिज्ञ रहा। हे श्रीकृष्ण! जब
तुम्हारे प्रेमी जनों की कृपा मुझे प्राप्त हुई तब मैंने समझा कि मेरी
आत्मा के सच्चे पिता, माता, भाई, स्वामी, मित्र, पुत्र, पति आदि
एकमात्र तुम ही हो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-006/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-008/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.