# कान्हा मैंने यह जाना, जाना जाना जाना।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-004
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-004/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 23–25

कान्हा मैंने यह जाना, जाना जाना जाना।
तू ही मम प्रियतम है कान्हा,
वेद पुरान प्रमाना, जाना जाना जाना।
सबै जीव तव प्रेयसि कान्हा,
सब का पिय तू जाना, जाना जाना जाना।
तव उपकार अमित हैं जाना,
उऋण न होइ सक कान्हा, जाना जाना जाना।
सुर दुर्लभ नर तनु श्रुति माना,
तुम दीने मोहिं कान्हा, जाना जाना जाना।

मोहिं मिलायो गुरु ते कान्हा,
गुरु ने दिय मोहिं ज्ञाना, जाना जाना जाना।
गुरु ने कही शरण गहु कान्हा,
तजु बल साधन नाना, जाना जाना जाना।
दिये और गुरु ने मोहिं ज्ञाना,
चाहहु नित सुख कान्हा, जाना जाना जाना।
यद्यपि कर्म, योग अरु ज्ञाना,
तीनिहुँ पथ बुध माना, जाना जाना जाना।
कछु बुध जन औरहु पथ माना,
सबै व्यर्थ बिनु कान्हा, जाना जाना जाना।
जाय “कृपालु” न माया कान्हा,
कान्ह कृपा बिनु जाना, जाना जाना जाना।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे श्रीकृष्ण! मैं यह भली प्रकार से समझ गया कि
एकमात्र तुम ही मेरे प्रियतम हो। इस सत्य को वेदों ने प्रकाशित
किया। विश्व के समस्त जीव तुम्हारी प्रेयसी हैं एवं तुम ही उनके
प्रियतम हो। मुझे यह ज्ञात है कि तुमने मेरे साथ असंख्य उपकार
किये हैं। मैं तुम्हारे किये हुए उपकारों से कभी उऋण नहीं हो
सकता। शास्त्र कहते हैं-
बड़े भाग्य मानुष तन पावा। सुर दुर्लभ सद् ग्रंथनि गावा।
[राम चरित मानस]
मानव देह देवताओं के लिये भी दुर्लभ है। तुमने अपनी कृपा
से सहज में ही वह मानव देह प्रदान की। मानव शरीर पाकर भी

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

गुरु की प्राप्ति नहीं हो पाती किंतु तुमने अपनी कृपा से ही मुझे गुरु
प्रदान किया। तब मुझे गुरु द्वारा ज्ञान प्राप्त हुआ। गुरु ने मुझे तुम्हारी
शरणागति का मार्ग दिखाया। गुरु द्वारा ही मुझे यह रहस्य ज्ञात हुआ
कि अपने साधन बल से तुम्हें कोई प्राप्त नहीं कर सकता। गुरु ने
ही यह ज्ञान दिया-कि प्रेमी को प्रेमास्पद के सुख की ही कामना
करनी है-विद्वानों ने तुम्हारी प्राप्ति-हेतु कर्म, योग एवं ज्ञान मार्ग
बताये हैं। अन्य शास्त्रावलम्बियों ने और भी मार्ग तुम्हारी प्राप्ति-
हेतु बताये किन्तु तुम्हें छोड़कर कोई भी मार्ग तुम्हारी प्राप्ति नहीं
करा सकता। तुम्हारी प्राप्ति में तो तुम्हारी कृपा ही प्रमुख कारण है।
श्री कृपालुजी कहते हैं कि यह दुष्कर माया तो मायापति कृष्ण की
कृपा से ही जायगी।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-003/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-005/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.