# कान्हा मैंने अब तोहिं जाना, जाना जाना जाना।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-shatak-2005:yugal-shatak-2005-kirtan-003
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-003/
Book: Yugal Shatak
Source edition: 17-hi-2005; SHA-256 65e97712a464ad9a811875abe92d7ad166ef58f82c9b675cf4d010c1c940a7f7
Source PDF pages: 21–23

कान्हा मैंने अब तोहिं जाना, जाना जाना जाना।
जानि न सक कोउ बुधि बल कान्हा,
रसिक कृपा यह जाना, जाना जाना जाना।
हारि गये विधि हरि हर कान्हा,
तबहुँ न महिमा जाना, जाना जाना जाना।
शक्ति योगमाया है कान्हा,
कारण मैंने जाना, जाना जाना जाना।
करे असंभव संभव कान्हा,
इहै शक्ति तव जाना, जाना जाना जाना।
हो विरुद्ध कर्मी तुम कान्हा,
याते नहिं कोउ जाना, जाना जाना जाना।
आत्माराम कहत तोहिं कान्हा,
परदारा रत जाना, जाना जाना जाना।
श्रुति कह पूर्णकाम हैं कान्हा,
रास किये जग जाना, जाना जाना जाना।
सोलह सहस्र एक सौ कान्हा,
आठ ब्याह किये जाना, जाना जाना जाना।

प्रति नारिन दस दस सुत कान्हा,
तदपि काम नहिं जाना, जाना जाना जाना।
शत शत असुरन मारेहु कान्हा,
तदपि क्रोध नहिं जाना, जाना जाना जाना।
कार्य करे माया का कान्हा,
रहे अकर्ता जाना, जाना जाना जाना।
मन बुधि पर “कृपालु” कह कान्हा,
याही हौं बुधि जाना, जाना जाना जाना।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—हे श्रीकृष्ण! रसिकों की कृपा से मैंने इस रहस्य
को समझ लिया कि तुम्हें अपनी बुद्धि के बल से कोई नहीं जान
सकता-
राम अतर्क्य बुद्धि मन बानी। मत हमार अस सुनहु सयानी।
भागवत कहती है—
नाहं न यूयं यदृतां गतिं विदुर्न, वामदेवः किमुतापरे सुराः।
तन्मायया मोहित बुद्धयस्त्विदं, विनिर्मितं चात्म समं प्रचक्ष्महे।
ब्रह्मा अपनी बुद्धि का बल लगाकर थक गये परन्तु तुम्हारी
महिमा का पार नहीं पा सके। शिव एवं महाविष्णु तुम्हारे स्वांश होते
हुए भी तुम्हें पूर्ण रूप से जानने में असमर्थ हैं, तुम्हें न जान सकने
में तुम्हारी योगमाया ही कारण है। तुम्हारी यह पराशक्ति असम्भव को
भी सम्भव कर देती है। तुम कर्तुम्, (करने योग्य) अकर्तुम् (न करने
योग्य) एवं अन्यथा कर्तुम् समर्थ (उल्टा करने में समर्थ) हो। हे

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

प्रभु! तुममें नित्य ही विरोधी धर्मों का वास है। इस विरोधाभास के
कारण ही कोई तुम्हें पहचान नहीं पाता। भागवत तुम्हें आत्माराम
कहती है किन्तु ब्रज में रहते हुए तुमने पर स्त्रियों के साथ रास-विलास
किया। वेद तुम्हें पूर्णकाम कहता है परन्तु तुमने सोलह हजार एक सौ
आठ राजकुमारियों के साथ विवाह किया। तुम्हारी प्रत्येक रानी के दस
दस पुत्र उत्पन्न हुए परन्तु तुम काम वासना से अछूते रहे। हे केशव!
तुमने सैंकड़ों राक्षसों का वध किया किन्तु क्रोध तुम्हारा स्पर्श नहीं कर
सका। तुम अपनी योगमाया शक्ति के द्वारा यद्यपि माया के कार्य करते
हुए से प्रतीत होते हो परन्तु वस्तुतः तो सदैव अकर्ता ही रहते हो।
श्री कृपालुजी कहते हैं-मैंने तो अपनी बुद्धि से यही निर्णय
किया कि श्रीकृष्ण मन एवं बुद्धि द्वारा नहीं जाने जा सकते।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Shatak scan remains a separate source. Supplied edition: Third edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-002/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/yugal-shatak-2005-kirtan-004/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-shatak-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-shatak/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.