# और शृंगार माधुरी ही नहीं है। सिद्धान्त पक्ष का भी समावेश है।

Source edition — see contributor credits

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-source-page-208
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-208/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 208–208

और शृंगार माधुरी ही नहीं है। सिद्धान्त पक्ष का भी समावेश है।
पाठकों को यह जानकर प्रसन्नता होगी कि सभी पदों का भावार्थ भी साथ
में लिखा गया है।
श्यामा श्याम गीत
ब्रजरस से आप्लावितश्यामा श्याम गीतजगद्गुरु श्री
कृपालु जी महाराज की एक ऐसी रचना है ,जिसके प्रत्येक
दोहे में रस का समुद्र ओतप्रोत है। इस भयानक भवसागर
में दैहिक,दैविक, भौतिक दुःख रूपी लहरों के थपेड़ों से
जर्जर हुआ, चारों ओर से स्वार्थी जनों रूपी मगरमच्छों
द्वारा निगले जाने के भय से आक्रान्त,अनादिकाल से विशुद्ध
प्रेम व आनन्द रूपी तट पर आने के लिये व्याकुल,असहाय
जीव केलिये श्रीराधाकृष्ण की निष्काम भक्ति ही सरलतम एवं श्रेष्ठतम मार्ग
है। उसी पथ पर जीव को सहज ही आरूढ़ कर देने की शक्ति जगद्गुरु श्री
कृपालु जी महाराज की इस अनुपमेय रसवर्षिणी रचना में है,जिसे आद्योपांत
भावपूर्ण हृदय से पढ़ने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे रस की वृष्टि प्रत्येक दोहे
के साथ तीव्रतर होती हुई अंत में मूसलाधार वृष्टि में परिवर्तित हो गई हो।
श्रीराधाकृष्ण की अनेक मधुर लीलाओं का सुललित वर्णन हृदय को सहज ही
श्यामा श्याम के प्रेम से सराबोर कर देता है। अधिक क्या कहा जाय,“श्यामा
श्याम गीत”सरल भाषा,मधुरतम भाव व गेय पदावली की एक ऐसी त्रिवेणी
है,जिसमें अवगाहन करके ही भावुक महानुभाव इसकी लोकोत्तर रमणीयता
का यत्किंचित् रसास्वादन एवं जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के
“भक्तियोगरसावतार” स्वरूप की एक झलक प्राप्त कर सकेंगे।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-207/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-209/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.