# युगल माधुरी

Source edition — see contributor credits

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-source-page-207
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-207/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 207–207

युगल माधुरी
ब्रजरस से ओतप्रोत “युगल माधुरी” श्यामा-श्याम संकीर्तन
संग्रह है। ब्रजरसिकों ने जिस श्री राधा-कृष्ण प्रेम माधुरी
का वर्णन अपने साहित्य में किया है उसी दिव्य प्रेम रस
को जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज जी ने अपने कीर्तनों
में पूर्ण रूपेण समाविष्ट कर दिया है जिसका श्रवण,
मनन व कीर्तन भावुक भक्तों के हृदयों को श्यामा-श्याम
की प्रेम रस माधुरी से परिप्लुत कर देता है। इस पुस्तक
की विशेषता यह है कि संकीर्तनों में ब्रजरस का सिद्धान्त पक्ष भी है और लीला
पक्ष भी है। श्री कृष्ण तत्व, श्री राधा तत्व, भक्ति तत्व तथा गुरुतत्व जैसे गंभीर
विषयों का निरूपण अत्यधिक सरसता से किया गया है।
युगल शतक
ब्रजरस में सराबोर करने वाला युगल-शतक एक अद्वितीय
एवं अनुपमेय ग्रन्थ है। इस ग्रन्थ में श्री कृष्ण के पचास पद
तथा श्री राधारानी के पचास पद संकलित किये गये हैं। कृपा
स्वरूपा राधारानी के दिव्य धाम बरसाना में (जुलाई अगस्त
सन् 2000) जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा यह
अमूल्य निधि प्राप्त हुई। इन पदों में निहित रस का रसास्वादन
तो कोई रसिक ही कर सकता है फिर भी पाठक पढ़ने के बाद
अनुभव करेंगे, ऐसा रस कभी नहीं मिला। श्री महाराज जी जब नया पद सुनाते हैं तो
मूर्तिमान रस ही प्रतीत होते हैं। ऐसा लगता है मानो वह रस भी हैं और रसास्वादक
भी। प्रज्ञा चक्षु वालों के लिए भी और ब्रज रस पिपासु भावुक भक्तों के लिए भी यह
ग्रन्थ अत्यधिक उपयोगी है क्योंकि इन पदों में केवल लीला-माधुरी

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-206/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-208/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.