# अन्य प्रकाशित पुस्तकें

Source edition — see contributor credits

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-source-page-202
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-202/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 202–202

अन्य प्रकाशित पुस्तकें
प्रेम रस सिद्धान्त
यह तो आप सब जानते ही हैं कि विश्व का प्रत्येक जीव
आनंद ही चाहता है किन्तु वह आनंद क्या है? कहाँ है?
कैसे मिल सकता है। इत्यादि प्रश्नों के सही सही उत्तर न
जानने के कारण ही सभी जीव उस आनंद से वंचित हैं।
हिन्दू धर्म ग्रन्थों में अनेक धर्माचार्य हुये एवं उन लोगों ने
अपने अपने अनुभवों के आधार पर अनेक ग्रन्थ लिखे
जिनमें परस्पर विरोधाभास सा है। पाठक उन ग्रंथों को
पढ़कर कुछ भी निश्चय नहीं कर पाता। इतना ही नहीं
वरन् और भी संशयात्मा हो जाता है।
इस“प्रेम रस सिद्धान्त”ग्रन्थ की प्रमुख विशेषता यही है कि उन
समस्त विरोधी सिद्धान्तों का सुंदर सरल भाषा में समन्वय किया गया है।
आचार्य चरण ने वेदों शास्त्रों के प्रमाणों के अतिरिक्त दैनिक अनुभवों के
उदाहरणों द्वारा सर्वसाधारण के लाभ को दृष्टिकोण में रखते हुये विषयों का
निरूपण किया है। वैसे तो ज्ञान की कोई सीमा नहीं है फिर भी इस छोटे से
ग्रन्थ में जीव का चरम लक्ष्य, जीव एवं माया तथा भगवान् का स्वरूप,
महापुरुष परिचय, कर्म, ज्ञान, भक्ति साधना आदि का ऐसा निरूपण किया है
जिसे जन साधारण समझ सकता है। साथ ही समस्त शंकाओं का भी निवारण
कर सकता है।
आचार्य चरण किसी संप्रदाय विशेष से संबद्ध नहीं है। अतएव
उनके इस ग्रन्थ में सभी आचार्यों का सम्मान किया गया है। निराकार, साकार
ब्रह्म एवं अवतार रहस्य का प्रतिपादन तो अनूठा ही है। अंत में कर्मयोग संबंधी
प्रतिपादन पर विशेष जोर दिया गया है। क्योंकि सम्पूर्ण संसारी कार्यों को करते
हुये ही संसारी लोगों को अपना लक्ष्य प्राप्त करना है। इस ग्रन्थ के विषय में

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-100/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-source-page-203/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.