# सुनु सुनु सुनु माँ श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-097
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-097/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 194–196

सुनु सुनु सुनु माँ श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
तोसों विमुख रह्यो नित श्यामा,
तव मायावश श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
याते भूल्यो “को मैं, श्यामा,
मान्यो जग निज श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
यह भी भूल्यो “तुम मम श्यामा,
हौँ हौँ तुम्हरो श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।

तनु के संबंधिन सों श्यामा,
जोर्यो नातो श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
उनहिँन संबंधिन सों श्यामा,
माँग्यो सुख नित श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
सुख तो पायो लेश न श्यामा,
दुख पायो अति श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
रसिक कृपा अब जान्यों श्यामा,
जग स्वारथ रत श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
भूमा सुख की स्वामिनि श्यामा,
तुम हो, जाना श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
आयो भीख माँगने श्यामा,
द्वार तिहारे श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
भुक्ति मुक्ति वैकुण्ठहुँ श्यामा,
हौँ न चहौँ कछु श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
चह निष्काम प्रेम तव श्यामा,
जेहि दिय गोपिन श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
चह तेरी सेवा या श्यामा,
तव जन सेवा श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा।
चह तव सुख में ही हो श्यामा,
मम “कृपालु” सुख श्यामा, श्यामा श्यामा श्यामा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त अपने हृदयोद्गार अपनी इष्ट देवी श्री
राधा के प्रति प्रकट करते हुए कहता है- हे जगज्जननी किशोरी!
तुम्हारी माया की अधीनता के कारण मैं अभी तक तुमसे विमुख
रहा। इसी कारण मैं यह भूल गया कि मैं कौन हूँ। स्वरूप को

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भूल जाने के कारण मैंने जगत् को अपना मान लिया। मैं यह
भूल गया कि आत्मा का सम्बन्ध एकमात्र तुमसे ही है। मैं
तुम्हारा हूँ, तुम मेरी हो इस सिद्धांत को भूल जाने से मैंने शरीर
के सम्बंधियों से ही सम्बंध जोड़ा। शरीर के सम्बंधियों से ही
आत्मा का सुख माँगता रहा। सुख के स्थान पर मुझे दुःख ही
दुःख प्राप्त हुआ। रसिकों की कृपा से अब मुझे यह ज्ञात हुआ
कि संसार तो स्वार्थ की पूर्ति हेतु ही है। हे राधे! तुम्हारी कृपा
से मुझे अब यह ज्ञान हो गया कि अनन्त आनन्द की स्वामिनी
तो तुम हो। अब मैं तुम्हारे द्वार पर आनन्द की भिक्षा माँगने
आया हूँ। हे राधे! मुझे सांसारिक भोग मुक्ति एंव वैकुण्ठ नहीं
चाहिये। मुझे तो तुम्हारा वही निष्काम प्रेम जो तुमने ब्रजगोपियों
को प्रदान किया चाहिये। मुझे तुम्हारी अथवा तुम्हारे जनों की
सेवा चाहिये।“कृपालु”कहते हैं- हे श्री राधे! मैं सदा तुम्हारे
सुख में ही अपना सुख मानूँ।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-096/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-098/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.