# मेरी ठकुरानी रानी राधे, राधे राधे राधे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-093
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-093/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 187–188

मेरी ठकुरानी रानी राधे, राधे राधे राधे।
जेहि डर डरे डर सोइ हरि राधे,
डरे डर मानिनि राधे, राधे राधे राधे।
जेहि भज ब्रह्मादिक सोइ राधे,
हरि भज निशि दिन राधे, राधे राधे राधे।
जेहि गुन गावति नित श्रुति राधे,
सोइ गावत गुन राधे, राधे राधे राधे।
जेहि ध्यावत सनकादिक राधे,
सोइ ध्यावत छवि राधे, राधे राधे राधे।
जेहि पद रज चह शिव शुक राधे,
सोइ चह पद रज राधे, राधे राधे राधे।
जेहि लखि मोहे मदनहुँ राधे,
सोइ मोहे लखि राधे, राधे राधे राधे।
जेहि पग चापत कमला राधे,
सोइ चापत पग राधे, राधे राधे राधे।
जेहि जय बोलत सब जग राधे,

सोइ जय बोलत राधे, राधे राधे राधे।
जेहि कृपालु कह हरि हर राधे,
सोइ “कृपालु” कह राधे, राधे राधे राधे॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—मेरी स्वामिनी तो राधा रानी हैं। जिन श्री
हरि के भय से भय भी भयभीत होता है, वे ही मानिनी राधा के
भय से भयभीत हो जाते हैं। जिन हरि की सेवा ब्रह्मा आदि
श्रेष्ठ देवगण करते हैं, वे ही सर्वसेव्य श्री हरि रात-दिन अपनी
आराध्या राधा का सेवन करते हैं एवं सतत् राधा-गुण-गान
करते रहते हैं। जिन श्री कृष्ण का ध्यान सनक आदि परमहंस
गण करते हैं, वे ही श्री कृष्ण श्री राधा की दिव्य रूप-माधुरी
का ध्यान करते हैं। शिव एवं शुकदेव जैसे ज्ञानी जिनकी चरण-
रज की कामना करते रहते हैं, वे सर्वेश्वर कृष्ण सदैव राधा
चरण-रज के लिये लालायित रहते हैं। जिसे देखकर
सौन्दर्याभिमानी कामदेव भी मोहित हो गया, वही पुरुषोत्तम
राधा की अप्राकृत शोभा को देखकर मुग्ध हो गया। महालक्ष्मी
अपने अत्यन्त सुकुमार करों से जिनके कोमल चरणों का संवाहन
करने में संकुचित होती हैं, वे ही परम प्रेमी प्रभु अपने कमल-
कोमल करों से सुकुमारी राधा के चरणों का संवाहन करने में
अपने सौभाग्य की सराहना करते हैं। सारा विश्व जिनकी जय
जयकार करता है वे श्री राधा का स्वागत सम्मान प्रदर्शित करते
हुए उनकी जय जयकार करते हैं। विष्णु एवं शिव जिसकी
कृपा का ओर छोर नहीं प्राप्त कर पाते वे“कृपालु”हरि श्री
राधा की कृपा का बखान करते रहते हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-092/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-094/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.