# आ माँ निज शिशु ढिग श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-084
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-084/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 171–173

आ माँ निज शिशु ढिग श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
तू तो पुत्र वत्सला श्यामा,
हौँ कुपूत तव श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
ज्यों जग महँ कोऊ शिशु श्यामा,
जान न निज माँ श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
त्यों हौं हूँ तव महिमा श्यामा,
जानि सक्यों नहिं श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
तनु की माँ माना माँ श्यामा,
तव मायावश श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।

कह श्रुति अरु तव जन माँ श्यामा,
मन बुधि पर तू श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
बिनु तव अनुकंपा माँ श्यामा,
नहिं जान्यो कोउ श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
“यमेवैषवृणुते,” श्रुति श्यामा,
भाव इहै कह श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
द्वार लक्ष चौरासी श्यामा,
घूम्यो पुनि पुनि श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
अब लौँ मोह निशा में श्यामा,
सोया था मैं श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
गुरु ने मोहिं जगाया श्यामा,
अब नहिं सोऊँ श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
मैं हूँ अंश तिहारो श्यामा,
तू मम स्वामिनि श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा।
न्याय “कृपालु” चहत नहिं श्यामा,
कृपा चहत तव श्यामा, श्यामा मेरी श्यामा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त श्री राधा के प्रति कहता है- हे श्यामा
माँ! अपने पुत्र के निकट आओ। तुम तो पुत्र के प्रति वात्सल्य
रखने वाली हो किंतु मैं तो कुपुत्र हूँ। जिस प्रकार संसार में
नवजात शिशु अपनी माँ को नहीं जानता, उसी प्रकार से मैं भी
तुम्हारी महिमा को नहीं जान सका। तुम्हारी माया से भ्रमित
होकर मैंने शरीर की माँ को ही अपनी माँ समझा। वेद एवं संत
ऐसा कहते हैं कि तुम मन एवं बुद्धि से परे हो। तुम्हारी कृपा

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

के बिना तुम्हें कोई भी जान नहीं सका है, वेद के““यमेवैष
वृणुते””मंत्र का यही भाव है। अब तक मैं बार बार चौरासी
लाख योनियों में भटकता रहा। अज्ञान की अंधकारमयी रात्रि में
मैं सोया रहा। गुरु द्वारा जगाये जाने पर अब मैं नहीं चाहता कि
पुनः मुझ पर अज्ञान हावी हो। मैं तुम्हारा अंश हूँ, तुम मेरी
स्वामिनी हो। मैं तुमसे न्याय की याचना नहीं करता, मैं तो
तुम्हारी कृपा चाहता हूँ।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-083/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-085/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.