# राधा सम हैं राधा, जेहि हरिहूँ आराधा,

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-072
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-072/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 150–151

राधा सम हैं राधा, जेहि हरिहूँ आराधा,
रस अम्बुधि हैं राधा, सोइ मम रानी राधा।
लाजति रति लखि राधा, लाजति छवि लखि राधा,
उपमा नहिं छवि राधा, सोइ मम रानी राधा।
हैं कृपासिंधु राधा, हैं दीनबंधु राधा,
हैं प्रेमसिंधु राधा, सोइ मम रानी राधा।
भज रमा नित्य राधा, भज उमा नित्य राधा,
भज ब्रह्माणी राधा, सोइ मम रानी राधा।
हैं ब्रजरानी राधा, हैं ठकुरानी राधा,
हैं सुखदानी राधा, सोइ मम “कृपालु” राधा।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त श्री राधा-यश का गान करते हुए कहता
है- श्री राधा की समता करने वाली तो एकमात्र श्री राधा ही
हैं। जिनकी आराधना स्वयं श्री हरि भी करते हैं। मेरी राधा
रानी रस का समुद्र ही हैं। सौन्दर्य की अधिष्ठात्री रति राधा का

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

दर्शन कर लज्जित हो उठती है। साक्षात् छवि भी राधा की छवि
को देखकर लजा जाती है। राधा की छवि की कोई उपमा नहीं
दी जा सकती। ऐसी श्री राधा ही मेरी स्वामिनी हैं। श्री राधा
कृपा का समुद्र हैं, श्री राधा दीन वत्सला हैं। श्री राधा प्रेम सिंधु
स्वरूपा ही हैं। ऐसी श्री राधा मेरी स्वामिनी हैं। वैकुण्ठ की
अधिष्ठात्री महालक्ष्मी, शिव की शक्ति उमा तथा ब्रह्माणी सावित्री
निरन्तर श्री राधा का ही स्मरण वंदन करती हैं। सभी शक्तियाँ
श्री राधा-चरणों की उपासना करती हैं। श्री राधा ब्रज मंडल
की स्वामिनी हैं। श्री राधा श्री कृष्ण की भी आराध्या हैं। जीवों
को सुख प्रदान करने वाली भी एकमात्र श्री राधा ही हैं। ऐसी
“कृपालु”श्री राधा ही एकमात्र मेरी स्वामिनी हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-071/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-073/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.