# मैं तो लुटि गई लुटि गई हाय दैया।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-060
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-060/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 128–130

मैं तो लुटि गई लुटि गई हाय दैया।
जाने कित गयो लूटि के लुटेरा दैया।
मैं तो यमुना भरन गई घट दैया।
तहँ आयो घूमत झूमत दैया।
वाने कही सुनु सुनु ओरी गोरी दैया।
मैंने घुँघटा उठा के लखा वाय दैया।
वाने जाने कैसे देखा मोहिं हाय दैया।
मैं तो लखतहिँ सुधि बुधि खोई दैया।
जब आइ चेतना तो पूछा मैंने दैया।
कहु कहु कहा कहे नटखट दैया।
वाने कही तेरी मैया आई घर दैया।
मेरी मैया ते की कानाफूसी कछु दैया।
पुनि तेरी मैया बोली सुनु लाला दैया।
जा बुला ला मोरी छोरी को अबहिं दैया।

याते चलु तुरतहिँ सँग मोरे दैया।
हम दोनों की सगाई भइ पक्की दैया।
यह सुनि रोम-रोम भा विभोर दैया।
पुनि चलि वाय सँग फूली उर दैया।
वाने मग में ही दीने गलबैँया दैया।
अस रस पायो भइ परवश दैया।
पुनि मैंने भी लगायो वाय उर दैया।
भइ मुर्छित गिरि छिति पर दैया।
गइ मुर्च्छा तो देखा चहुँ दिशि दैया।
नहिं दीखा सो “कृपालु” छलिया दैया॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—कृष्ण के प्र्रेम-जाल में फँसी किसी गोपी ने
अपनी सखी से बताया-हाय हाय! मैं लुट गई। लुटेरा कृष्ण
मुझे लूटकर न जाने कहाँ चला गया? मैं यमुना-तट पर जल
भरने के लिये गई थी। वहीं पर घूमता घामता झूमता हुआ
कृष्ण आ गया। वह मुझसे बोला-अरी सखी सुन! मैंने मुख से
घूँघट उठाकर उसे देखा-उसने न जाने कैसे विचित्र ढंग से मुझे
देखा कि उसके देखते ही मेरी सुध बुध खो गई। जब चेतना
वापस लौटी तो मैंने पूछा- हे नटखट! तुम क्या कहना चाहते
हो? वह उत्तर देने लगा- तेरी माँ ने मेरे घर आकर मेरी माँ से
कुछ गुप्त बातें कीं। फिर तेरी माँ ने मुझसे कहा- लाला! तनिक
शीघ्र जाकर मेरी लाली को बुला ला। अब तू शीघ्र मेरे साथ
चल। मार्ग में कृष्ण ने मुझसे कहा- हम दोनों की सगाई तै हो
गई है। इस समाचार ने मेरे रोम रोम को पुलकित कर दिया।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

हृदय में फूली न समाती हुई मैं उसके साथ अपने घर की ओर
चल दी। मार्ग में कृष्ण ने मेरे कण्ठ में अपनी भुजायें डाल दीं।
उस रस को प्राप्त कर मैं पूर्णतः उसके वशीभूत हो गई। मैंने
भी उसे अपने हृदय से लगा लिया। आनन्द को सह न सकने
के कारण मैं मूर्च्छित होकर पृथ्वी पर गिर पड़ी। मूर्च्छा समाप्त
होने पर जब मैंने चारों ओर दृष्टि डाली तो वह कपटी कृष्ण
कहीं दिखाई नहीं पड़ा।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-059/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-061/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.