# तेरी यारी में मैं मारी गई बनवारी,

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-057
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-057/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 123–124

तेरी यारी में मैं मारी गई बनवारी,
ऐसी यारी पर बलिहारी बलिहारी।
तूने कहा था है तू तो प्रानन प्यारी,
जाके मधुपुरी भूला तू तो बनवारी।
तोसों लबरा न कोइ जग बनवारी,
मिठी बोलनि ठगे नित परनारी।
तूने कहा था हैं साहूकार ब्रजनारी,
मैं हूँ ऋणियाँ रहूँगा नित बनवारी।
तूने कहा था न छोड़ूँ तोहिं बनवारी,
जा जा कुब्जा बनाया निज घरवारी।
तूने कहा था तू मेरी सब ते ही प्यारी,
वह कहाँ गइ तेरी वाणी बनवारी।
तोहिं लागे अब प्यारी कुबरिहिं नारी,
बनि कुबरी सी हौंहुँ ऐहौं बनवारी।
तू न जाने प्यार वार कछु बनवारी,
तू है ठग ठगे भोरी भारी ब्रजनारी।
तोहिं भावे जोइ सोइ करु बनवारी,
तेरी थी “कृपालु” रहेंगी भी ब्रजनारी॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—कोई गोपी प्रणय-वश श्रीकृष्ण पर व्यंग्य
करती है- हे वनों में विचरण करने वाले गोविंद! तुमसे प्रीति

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

जोड़कर मैं तो कहीं की भी नहीं रही। तुम्हारी प्रीति-रीति की
बलिहारी है। जब तुम्हें मुझसे सम्बन्ध जोड़ना था तब तुम मुझे
अपनी प्राणाधिक प्रिया कहकर सम्मान प्रदर्शन करते थे परन्तु
मथुरा जाकर तुम सब कुछ भूल गये। तुम्हारे जैसा लम्पट कौन
होगा? मधुर वाणी से सदा ही परस्त्रियों को धोखा देते रहते
हो। तुम तो यह कहा करते थे कि गोपियाँ धनी हैं तुम उनके
सदा ही ऋणी रहोगे। तुम यह भी कहते थे कि सदा गोपियों के
साथ प्रेम का निर्वाह करोगे परन्तु कुब्जा को पाकर ब्रजांगनाओं
को भूल गये। तुम तो बड़े सत्यवादी बनते हो किंतु तुम्हारी मेरे
साथ की गई सब प्रतिज्ञायें मिथ्या सिद्ध हुईं। अब तो तुम्हें
कुब्जा ही प्राणाधिक प्रिय है। मुझे भी कुब्जा जैसा रूप ही
बनाकर तुम्हारे निकट आना पड़ेगा। तुम्हारी प्रीति-रीति झूठी
है। वस्तुतः तुम तो ठग हो। भोली भाली ब्रज-गोपिकाओं को
अपने प्रेमजाल में फँसाकर उन्हें धोखा देते हो। अब हमारे प्रेम
का सिद्धान्त भी सुन लो। हम तुमसे प्रेम के व्यवहार की अपेक्षा
नहीं करती। तुम्हारी जो इच्छा हो करो। ब्रज गोपियाँ तो तुम्हारी
ही थीं और सदा तुम्हारी ही रहेंगी।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-056/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-058/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.