# जा जा भरि पाई तोसों यारी करिके लँगर।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-052
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-052/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 114–115

जा जा भरि पाई तोसों यारी करिके लँगर।
तू तो निकलो बड़ोइ ठगहार लँगर।
तू न भयो निज मैया बाबा को हूँ लँगर।
तजि बंदीगृह भजि गयो गोकुल लँगर।
तूने झूठी-मूठी मीठी-मीठी बातों ते लँगर।
करी यारी भोरी भारी ब्रजनारिन लँगर।
पुनि तजि तिनहुँन गयो मथुरा लँगर।
तहँ किय यारी कुब्जा सी नारी ते लँगर।
पुनि मथुरा ते भजि गयो द्वारिका लँगर।
नहिं आयो ब्रज पुनि धनि धनि वो लँगर।
मैं हूँ ऋणियाँ तिहारो तूने कही थी लँगर।
हमें इत को न छोड़ा न तो उत को लँगर।

यदि ऐसा जानती तो प्रथम ही लँगर।
सारे ब्रज में ढिंढोरा देती झूठा है लँगर।
साँची कह तू “कृपालु” है गपोड़ी सो लँगर।
अचरज तबहूँ तोहिं भावे सो लँगर॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—किसी सखी ने श्री कृष्ण से अत्यन्त खीझकर
कहा-अरे नटखट! तुमसे प्रीति-सम्बन्ध जोड़कर तो मैं तंग आ
गई। मैंने तो तुम्हें भोला भाला समझा था किंतु तुम तो ठगों के
भी शिरोमणि निकले तुम तो अपने माता-पिता (वसुदेव-देवकी)
के प्रति ही सच्चे नहीं रहे। उन्हें कंस के कारागार में छोड़कर
रात्रि में ही गोकुल भाग गये। तुमने झूठ बोलकर मीठी मीठी
बातें बनाकर भोली भाली गोपियों के साथ मित्रता निभाने का
नाटक किया, किंतु उन्हें त्यागकर मथुरा चले गये। मथुरा में
कंस की दासी कुब्जा के साथ प्रीति जोड़ी, पुनः उसे भी त्यागकर
द्वारिका चले गये। ब्रजमंडल में पुनः तुम्हारा आगमन नहीं हुआ।
तुम्हारी प्रीति को धन्य है। तुम तो गोपियों से कहते थे कि मैं
तुम्हारा ऋणी हूंँ अब तुम्हारी वे बातें असत्य कैसे हो गईं?
तुमने हमें कहीं का भी नहीं छोड़ा। संसार ने भी हमें ठुकरा
दिया और तुम भी नहीं प्राप्त हुए। यदि मैं पहले ऐसा समझ
लेती तो सम्पूर्ण ब्रजमंडल में तुम्हारे कपट-व्यवहार का ढिंढ़ोरा
पिटवा देती। कोई भी तुमसे प्रेम न करता। “कृपालु” सखी से
कहते हैं-तू ठीक ही कहती है-वह नटखट केवल झूठी मूठी
बातें ही बनाता है। आश्चर्य तो यह है कि फिर भी तुझे वह
अच्छा लगता है।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-051/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-053/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.