# कान्हा सम मम कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-042
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-042/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 94–96

कान्हा सम मम कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
जननि यशोमति जायो कान्हा,
लाल अनोखो कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
अलसी सुमन वरन तन कान्हा,
मदन विमोहन कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
चुवत रोम प्रति ब्रजरस कान्हा,
पियत रसिक रस कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
मोर मुकुट अटपट सिर कान्हा,
लट घुँघुरारी कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
रसहुँ सरस रस लोचन कान्हा,
चपल चपल ते कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
रतन खचित श्रुति कुण्डल कान्हा,

नासा बेसर कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
गवनि विलोकनि मुसुकनि कान्हा,
लखि अचरजयुत कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
दुपटी लिपटी लकुटी कान्हा,
गल कौस्तुभ मणि कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
कर कनकन कंकन दुति कान्हा,
कटि किंकिनि दुति कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
चरन बजत नूपुर धुनि कान्हा,
छूम छननननन कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
ग्रीवा कटि पद टेढ़ी कान्हा,
मुरलि अधर धर कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा।
अस “कृपालु” रस अम्बुधि कान्हा,
सखि कह कारो कान्हा, कान्हा मेरो कान्हा॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त कहता है श्री कृष्ण के समान तो केवल
श्री कृष्ण ही हैं। माता यशोदा ने कन्हैया को जन्म दिया वस्तुतः
वह कृष्ण अनोखा ही था। उस यशोदा-नन्दन का दिव्य वपु
अलसी पुष्प के समान श्याम वर्ण था। वह कन्हैया अपने
अलौकिक रूप से कामदेव के मन को भी हरण करता था।
कन्हैया के प्रत्येक रोम से ब्रज-रस की वर्षा होती थी, रसिक-
जन उस मधुर रस का पान करते थे। कन्हैया के शीश पर
अनोखा मोर-मुकुट सुशोभित था। यशोदा के अनुपम शिशु की
घुँघराली लट मुख चन्द्र को घेरे रहती थीं। साक्षात् रस से भी
अधिक रसपूर्ण नेत्र चंचलता से भी चंचल थे। रत्नों से जड़े हुए

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

कुंडल कानों में शोभा पाते थे। नासिका बेसर से छवि पा रही
थी। उस अनोखे शिशु की मन्द मन्द गति चपल चितवनि, एवं
मुस्कान आश्चर्य से परिपूर्ण थीं। युगल स्कंध दुपट्टे से आच्छादित
थे। लकुटी कर में शोभा पा रही थी। कण्ठ कौस्तुभ मणि से
देदीप्यमान था। हाथों में कंकणों की दमक थी। सूक्ष्म कटि
प्रान्त किंकिणी की जगमगाहट से परिपूर्ण था। कन्हैया के चरण-
प्रान्त नूपुर की छूम छननन ध्वनि से झंकृत थे। ग्रीवा कमर एवं
चरण की तिरछी भंगिमा रसिकों के मन को मोहती थी। अरुण
अधरों पर मुरली विराजमान थी।“कृपालु”कहते हैं- ऐसे रस
सागर कृष्ण को सखियाँ प्रेम-वश काला कहती हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-041/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-043/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.