# तुमहि श्याम इक मेरे, मेरे मेरे मेरे।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-024
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-024/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 59–61

तुमहि श्याम इक मेरे, मेरे मेरे मेरे।
इक ते इक बढ़ि अगनित तेरे,
हैं विशुद्ध चित चेरे, मेरे मेरे मेरे।
हौँ नहिं बनि सक कबहूँ तेरे
हैं अनंत अघ मेरे, मेरे मेरे मेरे।
यद्यपि कहत रसिक जन तेरे
बनहु श्याम के चेरे, मेरे मेरे मेरे।
तदपि न भाव वचन मन मेरे,
रहत विषय के चेरे, मेरे मेरे मेरे।

सब जग जानत हम हैं तेरे
जान अघन तू मेरे, मेरे मेरे मेरे।
रहौँ सदा कामादिक चेरे,
महामोह तम घेरे, मेरे मेरे मेरे।
बने न बिना अनुग्रह तेरे
विधि हरि हरहूँ चेरे, मेरे मेरे मेरे।
हौँ तो बनि माया के चेरे,
रह्यो विमुख नित तेरे, मेरे मेरे मेरे।
साधन बल न बने कोउ तेरे,
यह सोचहु प्रभु मेरे, मेरे मेरे मेरे।
मन प्रपन्न हो तब ही तेरे,
तू “कृपालु” जब हेरे, मेरे मेरे मेरे॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ— भक्त अपना दैन्य प्रकट करते हुए
श्यामसुन्दर से कहे रहा है- हे श्याम! मेरा कहीं भी कोई नहीं
है। एकमात्र तुम ही मेरे हो। तुम्हारे लिये तो एक से एक बढ़कर
विशुद्ध दास हैं, किन्तु मैं पापात्मा होने के कारण कभी तुम्हारा
नहीं बन सकता। तुम्हारे भक्तगण कहते हैं कि सबको ही श्री
कृष्ण की भक्ति करनी चाहिये किंतु मैं विषयों का दास हूँ ,अतः
मुझे सन्तों की वाणी नहीं सुहाती। संसार समझता है कि मैं
तुम्हारा हूँ परन्तु तुम सर्वान्तर्यामी होेने के कारण मेरे पापों से
भली प्रकार परिचित हो। मैं तो काम क्रोध आदि का दास हूँ।
अत्यन्त अज्ञान के अन्धकार में ठोकर खा रहा हूँ। तुम्हारी कृपा
के बिना तो ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव भी तुम्हारे दास नहीं बन

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

सकते। मैं तो माया का दास बनकर सदा तुमसे विमुख ही रहा।
हे प्रभु! मुझे विश्वास है कि अपने साधन-बल से कोई भी
जीव तुम्हारा नहीं बन सकता।“कृपालु”के शब्दों में जब तुम
अपनी कृपा दृष्टि किसी पर करते हो तभी किसी का मन तुम्हारे
शरणागत होता है।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-023/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-025/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.