# कान्हा सम है छवि कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-021
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-021/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 54–55

कान्हा सम है छवि कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
ब्रजरस चुवत रहत नित कान्हा,
रोम रोम तव कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
सो रस पियत रसिक नित कान्हा,
तुम वंचित रह कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
जो भी नर तव छवि लख कान्हा,
भूलत तनु सुधि कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
जो भी नारि लखति छवि कान्हा,
तजि दे पतिव्रत कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
जो भी पशु पक्षी लख कान्हा,
बनि जाय जड़ जनु कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
जो भी सुनत मुरलि धुनि कान्हा,
भाजत तव ढिग कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तेरे दर्शन हित शिव कान्हा,
बने शिवानी कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
उमा रमादि लखत तोहिं कान्हा,
भूलीं निज पति कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
ज्ञानी तव दर्शन हित कान्हा,
खरे वृक्ष बनि कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
जा पर हो “कृपालु” तू कान्हा,
सोइ देखे तोहिं कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त कहता है- श्री कृष्ण की सौन्दर्य माधुरी
श्री कृष्ण के ही समान है। उनके अंग प्रत्यंग से निरन्तर ब्रज-
रस की वर्षा होती रहती है। उस रस का आस्वादन भक्त-जन
ही करते हैं। श्री कृष्ण स्वयं अपने रूप-रस का पान नहीं कर
पाते। कोई भी मनुष्य यदि कृष्ण-सौन्दर्य सुधा का पान कर
लेता है तो वह अपनी सुध बुध भूल जाता है। यदि कोई स्त्री
श्री कृष्ण के रूप का दर्शन कर लेती है तो तत्काल पतिव्रत-
धर्म को त्याग देती है। जब कोई पशु-पक्षी श्री कृष्ण को देखता
है तो वह स्तम्भित होकर जड़वत् प्रतीत होने लगता है। जब
वंशीधर की वंशी बजती है तब वंशी के स्वर का ही अनुसरण
करते हुए प्राणी स्वर के उद्गम-स्थल के निकट दौड़ा चला
आता है। श्री कृष्ण-दर्शन की उत्कंठा ने भोलेनाथ को शिव से
शिवानी बना दिया। पार्वती एवं महालक्ष्मी आदि सती शिरोमणि
नारियाँ श्री कृष्ण का दर्शन प्राप्त कर शिव एवं महाविष्णु जैसे
अपने पतियों को विस्मृत कर देती हैं। उद्धव जैसे ज्ञानी ब्रज में
वृक्ष बनने की कामना करते हैं। अन्य परमहंस आदि भी श्री
कृष्ण दर्शन की लालसा से वृक्ष आदि बने। श्री कृष्ण-कृपा के
अभाव में कोई भी उनका दर्शन नहीं कर सकता। दर्शन तो
कृपा-साध्य ही है।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-020/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-022/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.