# जाना नहिं “मैं” को मैंने कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-017
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-017/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 47–48

जाना नहिं “मैं” को मैंने कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
मेरा तन मेरा मन मेरा धन कान्हा,
कहत यदपि नित कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
जो मेरा सो मैं नहिं कान्हा,
यह भी जानत कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
भई विपर्पय मति मम कान्हा,
तव माया ते कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
माना तनु है “मैं” यह कान्हा,
भई भूल यह कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
तनु के सुख हित निशि दिन कान्हा,
कियो अथक श्रम कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
गयो स्वर्ग देखेउँ तहँ कान्हा
सुख लवलेश न कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
कियो योग जप तप व्रत कान्हा,
कहुँ सुख लेश न कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
अब जान्यो साधन बल कान्हा,
कोउ न पाव सुख कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
साधनहीन दीन बनि कान्हा,
जो प्रपन्न हो कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
माँगत दिव्य प्रेम जो कान्हा,
शिशु जनु रो कर कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
वा पर कर “कृपालु” तू कान्हा,
कृपा वृष्टि नित कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ— भक्त कहता है- हे कृष्ण! मैंने अपने
आत्मस्वरूप को नहीं पहचाना। संसार में सब यही कहते हैं
कि यह मेरा शरीर है, मेरा मन है, मेरा धन है। हम यह जानते
हैं कि जो “मेरा” है वह “मैं” नहीं है तुम्हारी माया ने बुद्धि में
भ्रम उत्पन्न कर दिया है। भूल यही हुई कि मैंने स्वयं को शरीर
माना। आत्मा नहीं माना। स्वयं को शरीर मानने से शरीर के
सुख के लिये ही रात-दिन परिश्रम किया। मैं अपने कर्मानुसार
स्वर्ग भी गया परन्तु वहाँ सुख का लेश भी नहीं अनुभव किया।
मैंने अनेक प्रकार से योग, जप, तप, व्रत आदि भी किये परन्तु
किंचित् भी सुख प्राप्त नहीं हुआ। अब मेरी बुद्धि ऐसा मानती
है कि अपने साधन-बल से कोई भी सुख प्राप्त नहीं कर सकता।
जो अपने साधन-बल का अभिमान छोड़कर निरभिमानी बनकर
तुम्हारे शरणागत हो जाता है और नवजात शिशु की भाँति करुण
क्रन्दन करते हुए तुमसे दिव्यप्रेम की याचना करता है, उस पर
तुम निरन्तर अपनी कृपा की वर्षा करते हो।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-016/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-018/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.