# यह अचरज सुनु कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-014
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-014/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 41–42

यह अचरज सुनु कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति ने ब्रह्म अजन्मा माना,
सोइ जनमेउ बनि कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति ने जगत्पिता जेहि माना,
बन्यो नंदसुत कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति ने निराकार जेहि माना,
सोइ धर नरतनु कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति ने महाकाल जेहि माना,
सोइ डर साँटिन कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति ने भूखरहित जेहि माना,
छाछ माँग सोइ कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति ने पूर्णकाम जेहि माना,
करत रास सोइ कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति ने आनँदघन जेहि माना,
सोइ रोवत ब्रज कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति ने जग स्वामी जेहि माना,
सखिन दास सोइ कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
श्रुति ने नेति नेति जेहि माना,
सोइ घोड़ा बन कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।
हौँ “कृपालु” अचरज नहिं माना,
भक्तिवश्य रह कान्हा, कान्हा कान्हा कान्हा।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—यह आश्चर्य है या कन्हैया है? वेद जिस
ब्रह्म को अजन्मा कहता है वही ब्रह्म कृष्ण के रूप में जन्म
धारण करता है। वेद जिसे जगत्पिता कहता है, वही नंद का
पुत्र कृष्ण बना है। वेद ने जिसे निराकार ब्रह्म स्वीकार किया है
उसी ने कृष्ण के रूप में मानव-शरीर धारण किया है। वेद
जिसे महाकाल रूप मानता है वही यशोदा की साँटी देखकर
भयभीत होता है, वेद कहता है- ब्रह्म को भूख प्यास नहीं
लगती किंतु वही ब्रह्म कृष्ण गोपियों से छाछ की याचना करता
है। वेद जिसे पूर्णकाम कहता है-वही ब्रह्म ब्रजगोपियों के साथ
रास-विहार करता है। वेद जिसे आनन्दघन रूप बताता है, वही
ब्रह्म ब्रज में सखाओं द्वारा खेल से निकाल दिये जाने पर रोता
है। वेद जिसे सम्पूर्ण विश्व का स्वामी बताता है वही ब्रह्म
कृष्ण ब्रजगोपियों की दासता करता है। वेद जिसकी महिमा का
पूर्ण रूप से वर्णन करने में असमर्थ होकर ““नेति- नेति”” कहने
लगता है। वह सखाओं को कंधे पर बिठाकर उनका घोड़ा
बनकर ब्रजभूमि में दौड़ लगा रहा है।“कृपालु”कहते हैं-मैं
इस आश्चर्य को आश्चर्य नहीं मानता। कारण श्री कृष्ण सदा
भक्ति के वश में है।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-013/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-015/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.