# उभय रूप जग जाना, जाना जाना जाना।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-012
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-012/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 37–39

उभय रूप जग जाना, जाना जाना जाना।
इक जग हरि विरचित श्रुति माना,
इक मन कल्पित जाना, जाना जाना जाना।
हरि कहँ परम सत्य श्रुति माना,
जगहुँ सत्य इमि जाना, जाना जाना जाना।
हरि ते प्रकट जगत श्रुति माना,
हरि व्यापक जग जाना, जाना जाना जाना।
हरि में जग का लय श्रुति माना,
इमि जग मृषा न जाना, जाना जाना जाना।
जग को सत्य सबै बुध माना,
पै अनित्य है जाना, जाना जाना जाना।
जिसने जग में ही सुख माना,

उसने जग नहिं जाना, जाना जाना जाना।
इक जग चित्त वासना माना,
सोइ जग मिथ्या जाना, जाना जाना जाना।
ज्ञानी जग मन कल्पित माना,
सत्य ज्ञान नहिं जाना, जाना जाना जाना।
ज्ञानिहुँ भूख प्यास हित माना,
माँगि मधुकरी खाना, जाना जाना जाना।
जिसने हरि में ही सुख माना,
सोइ “कृपालु” जग जाना, जाना जाना जाना॥

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—संसार के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए
भक्त कवि कहता है- मैंने भलीभाँति समझ लिया कि दो प्रकार
का संसार है। एक तो वेद शास्त्र प्रमाणित श्री हरि द्वारा रचित
संसार दूसरा जीव के मन द्वारा कल्पित संसार। जिस प्रकार वेद
श्री हरि को त्रिकाल से अतीत परम सत्य स्वरूप बताते हैं।
उसी प्रकार श्री हरि द्वारा रचित संसार भी सत्य है। जगत् हरि
से प्रकट हुआ है। एवं श्री हरि इस जगत् के कण-कण में
व्यापक भी हैं-““ईशावास्य मिद ँ् सर्वं-----””श्री हरि में ही
सृष्टि का लय भी होता है। इस प्रकार हरि द्वारा प्रकट संसार
मिथ्या नहीं है। जगत सत्य है इसे सभी विद्वान् स्वीकार करते
हैं किंतु यह श्री हरि के समान नित्य न होकर अनित्य है।
जिसने जगत् को सुख स्वरूप माना उसने जगत् के स्वरूप को
भली प्रकार से समझा नहीं। दूसरा संसार मन की वासना का

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

स्वरूप है। वही मिथ्या है। ज्ञानी संसार को मन की कल्पना
कहते हैं। किंतु यह ज्ञान भी सत्य नहीं है। ज्ञानी को भी भूख
प्यास का अनुभव होता है जिससे वह भिक्षा भी ग्रहण करता
है।“कृपालु”के शब्दों में जो श्री हरि को ही सुख स्वरूप
मानता है वही संसार के स्वरूप को भलीभाँति जान सकता है।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-011/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-013/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.