# तू मेरा मैं तेरा, तेरा तेरा तेरा।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-007
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-007/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 26–27

तू मेरा मैं तेरा, तेरा तेरा तेरा।
मैं हूंँ अंश सनातन तेरा,
तू है अंशी मेरा, तेरा तेरा तेरा।
मैं हूँ नित्य दास हरि तेरा,
तू ही स्वामी मेरा, तेरा तेरा तेरा।
मैं हूंँ नित्य सखा हरि तेरा,
सखा सदा तू मेरा, तेरा तेरा तेरा।
मैं हूँ मात पिता हरि तेरा,
तू भी है सुत मेरा, तेरा तेरा तेरा।
मैं हूँ प्रिया, पिया तू मेरा,
मेरा सब कुछ तेरा, तेरा तेरा तेरा।
मम तनु दिया हुआ है तेरा,
तेरा ही मन मेरा, तेरा तेरा तेरा।

मेरा प्राण देह है तेरा,
तू देही है मेरा, तेरा तेरा तेरा।
सारा जग ही तो है तेरा,
कछू नाहिं कहुँ मेरा, तेरा तेरा तेरा।
यदपि “कृपालु” जान सब तेरा,
तदपि मान सब मेरा, तेरा तेरा तेरा।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त कहता है- हे कृष्ण! तुम मेरे हो,मैं
तुम्हारा हूँ। तुम्हारे कथनानुसार-““ममैवांशो जीवलोके-----।””
मैं सदा से ही तुम्हारा अंश हूँ। तुम मेरे अंशी हो। हे हरि! मैं
सदा तुम्हारा दास हूँ, तुम ही एकमात्र मेरे स्वामी हो। मैं सदा से
तुम्हारा मित्र हूँ तुम सदा सदा मेरे मित्र हो। मैं तुम्हारा माता
पिता हूँ तुम मेरे पुत्र हो। मैं तुम्हारी प्रेयसी हूँ, तुम मेरे प्रियतम
हो। मेरा सर्वस्व तुम्हारा है। मेरा शरीर तुम्हारा ही दिया हुआ
है। मेरा मन भी एकमात्र तुम्हारा ही है। मेरी आत्मा तुम्हारा
शरीर है, तुम मेरी आत्मा की आत्मा हो। सारा विश्व तुम्हारा
ही तो है। मेरा तो कहीं भी कुछ नहीं है।“कृपालु”कहते हैं
कि यद्यपि सभी मनुष्य जानते तो हैं कि सब कुछ भगवान् का
ही है परन्तु मानते नहीं हैं। मानते तो यही हैं कि सब कुछ
हमारा है।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-006/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-008/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.