# दोउ इक प्रियतम प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-yugal-ras-2005:yugal-ras-2005-kirtan-004
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-004/
Book: Yugal Ras
Source edition: 16-hi-2005; SHA-256 4bb470b1f96249e40eb21d96cd2bb6b8eec203f5ed370df4843197140ad5ea16
Source PDF pages: 21–22

दोउ इक प्रियतम प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
जोइ हैं प्रियतम सोइ हैं प्यारी,
सोइ प्रियतम जोइ प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
पिय को रूप कबहुँ धर प्यारी,
कबहुँ बने पिय प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
हैं कपूर सम पिय बनवारी,
हैं सुगंध सम प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
कस्तूरी सम पिय बनवारी,
हैं सुगंध जनु प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
दुग्ध सदृश हैं पिय बनवारी,
सदृश श्वेतिमा प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
अग्नि सदृश हैं पिय वनवारी,
शक्ति दाहिका प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
प्यारिहिँ सेवा कर बनवारी,
पिय सेवा कर प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
मन बुधि प्रान एक पिय प्यारी,
तनु द्वै प्रियतम प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।
यदपि एक प्यारी बनवारी,
रसिक पक्ष लें प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।

मम ठाकुर “कृपालु” बनवारी,
मम ठकुरानी प्यारी, प्यारी प्यारी प्यारी।

Published Hindi meaning — सुश्री ब्रजकुंजरी देवी

भावार्थ—भक्त अपने भाव प्रकट करते हुए कहता
है- प्रियतम कृष्ण एवं प्रिया राधा दोनो ंतत्वतः एक ही हैं। जो
कृष्ण हैं वही राधा हैं जो राधा हैं वही कृष्ण हैं। कभी राधा
कृष्ण का रूप धारण कर लेती हैं तो कभी कृष्ण राधा का रूप
धारण कर लेते हैं। प्रियतम कृष्ण कपूर के समान हैं प्रिया राधा
कपूर की सुगंध हैं। प्रियतम कृष्ण कस्तूरी के समान और प्रिया
राधा उस कस्तूरी की गंध हैं। कृष्ण दूध हैं राधा उस दूध की
श्वेतिमा हैं। कृष्ण अग्नि के समान हैं, राधा उस अग्नि की
दाहिका शक्ति हैं। कृष्ण राधा की सेवा करते हैं, राधा कृष्ण की
सेवा करती हैं। प्रिया-प्रियतम के मन, बुद्धि एवं प्राण एक ही
हैं केवल शरीर दो हैं। यद्यपि प्रिया-प्रियतम एक ही हैं किंतु
रस की दृष्टि से रसिक सन्त श्री राधा के पक्षपाती हैं।“कृपालु”
कहते हैं- मेरे आराध्य श्री कृष्ण एवं आराध्या श्री राधा हैं।

Native Hindi songs and published Hindi explanations from the supplied 2005 edition. The older image-only Yugal Ras scan is a separate source, not the scan transcribed here. Supplied edition: Fourth edition, Sharad Purnima, 17 October 2005. Published explanation: सुश्री ब्रजकुंजरी देवी.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-003/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/yugal-ras-2005-kirtan-005/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/yugal-ras-2005/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/yugal-ras/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.