# जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज

Source edition — see contributor credits

Source ID: native-rgg1:rgg1-front-009
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/rgg1/rgg1-front-009/
Book: Radha Govind Geet Part 1
Source edition: 9; SHA-256 5994c410de2a575521519462677121294844427029c460dece2314d0c04f5392
Source PDF pages: 9–9

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज का जन्म सन् 1922 ई. में शरत्पूर्णिमा की शुभ रात्रि में
भारत के उत्तर प्रदेश प्रांत के प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ ग्राम में सर्वोच्च ब्राह्मण कुल में
हुआ।
आपकी प्रारंभिक शिक्षा मनगढ़ एवं कुन्डा में सम्पन्न हुई। पश्चात् आपने इंदौर,
चित्रकूट एवं वाराणसी में व्याकरण, साहित्य तथा आयुर्वेद का अध्ययन किया। 16 वर्ष
की अल्पायु में ही चित्रकूट में शरभंग आश्रम के समीपस्थ बीहड़वनों में एवं वृन्दावन
में वंशीवट के निकट जंगलों में वास किया।
सन् 1955 में आपने चित्रकूट में एक विराट दार्शनिक सम्मेलन का आयोजन
किया, जिसमें काशी आदि स्थानों के अनेक विद्वान् एवं समस्त जगद्गुरु भी सम्मिलित
हुए। सन् 1956 में ऐसा ही एक विराट संत सम्मेलन आपने कानपुर में आयोजित
किया। आपके समस्त वेद शास्त्रों के अद्वितीय, असाधारण ज्ञान से वहाँ उपस्थित काशी
के मूर्धन्य विद्वान् स्तम्भित रह गये। उस समय आपके संबंध में काशी के प्रख्यात
पंडित, शास्त्रार्थ महाविद्यालय (काशी) के संस्थापक, शास्त्रार्थ महारथी, भारत के
सर्वमान्य एवं अग्रगण्य दार्शनिक, काशी विद्वत्परिषत् के प्रधानमंत्री आचार्य श्री राज
नारायण जी शुक्ल “षट्शास्त्री” ने सार्वजनिक रूप से जो घोषणा की थी, उसका अंश
इस प्रकार है—(कानपुर 19-10-56)
““काशी के पंडित आसानी से किसी को समस्त शास्त्रों का विद्वान् नहीं
स्वीकार करते। हम लोग तो पहले शास्त्रार्थ करने के लिए ललकारते हैं। हम उसे
हर प्रकार से कसौटी पर कसते हैं और तब उसे शास्त्रज्ञ स्वीकार करते हैं। हम
आज इस मंच से इस विशाल विद्वन्मंडल को यह बताना चाहते हैं कि हमने
संताग्रगण्य श्री कृपालु जी महाराज एवं उनकी भगवद्दत प्रतिभा को पहचाना है
और हम आपको सलाह देना चाहते हैं कि आप भी इनको पहचानें और इनसे
लाभ उठायें।
आप लोगों के लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि ऐसे दिव्य वांङ् मय
को उपस्थित करने वाले एक संत आपके बीच में आये हैं। काशी समस्त
विश्व का गुरुकुल है। हम उसी काशी के निवासी यहाँ बैठे हुए हैं। कल

Original Hindi couplets from the supplied Part 1 edition, grouped by printed page and chapter. Native verse numbers remain 1–5901; page order is not verse numbering. Supplied edition: Fourth edition, January 2010. Publisher: Radha Govind Samiti, New Delhi.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/rgg1/rgg1-front-008/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/rgg1/rgg1-front-010/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/rgg1/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/radha-govind-geet-part-1/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.