# श्यामा जू हैं, सात सिन्धु की सार।

Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj

Source ID: native-radha-trayodashi-hindi:radha-trayodashi-hindi-07
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/radha-trayodashi-hindi/radha-trayodashi-hindi-07/
Book: Shri Radha Trayodashi
Source edition: 20; SHA-256 8f7a20de78a1ac9b972c16be6b47035aa07961a5c500b57abcfd017ae30c108f
Source PDF pages: 17–18

७.

श्यामा जू हैं, सात सिन्धु की सार।
एक सिन्धु वैदग्ध्य सिन्धु है, कला विलास प्रकार।
एक सिन्धु अनुराग सिन्धु है, मादन भाव निहार।
एक सिन्धु वात्सल्य सिन्धु है, दीनन हित सरकार।
एक सिन्धु है कृपा सिन्धु जो, सुनत प्रपन्न पुकार।
एक सिन्धु लावण्य सिन्धु है, पिये सतत रिझवार।
एक सिन्धु है केलि सिन्धु जो, रिझवत नन्दकुमार।
एक सिन्धु है रूप सिन्धु जो, रसिकन प्राणाधार।
सप्त सिन्धु की ज्यों ‘कृपालु’ भू, त्यों वृषभानु दुलार।

Published Hindi meaning — contributor not separately identified in this edition

भावार्थ: श्री राधा का दिव्य वपु मानो सप्त सिन्धु का सार ही है। अनेक
प्रकार की विलास कलाओं का वैदग्ध्य सिन्धु प्रथम है। दूसरा मादनाख्य
महाभाव का अनुराग सिन्धु है, जिससे प्रेमी नन्दनन्दन सदैव ही प्रिया राधा
के वशीभूत रहते हैं। दीन जनों के हित श्री राधा उर में विलोडित सिन्धु
तीसरा सिन्धु है। शरणागत जीवों का क्रन्दन श्रवण करने हेतु श्री राधा के
हृदय में कृपा सिन्धु भी सदैव हिलोरें लेता रहता है। पाँचवाँ लावण्य
सिन्धु है, जो रसिक शेखर श्री कृष्ण की रूप-रस-पान की तृष्णा को सदा
अक्षुण्ण रखता है अर्थात् रूप रस पान करते हुए भी वे अतृप्त बने रहते
हैं। श्री राधा में स्थित केलि सिन्धु उनके प्रियतम को सदा रस विवश
किये रहता है। श्री राधा का रूप सिन्धु तो रसिकों के प्राणों का आधार ही
है। श्री ‘कृपालु जी’ कहते हैं कि इस प्रकार से भानुनन्दिनी सातों समुद्रों से
युक्त पृथ्वी के समान ही हैं।

Thirteen source-numbered Radha verses with published Hindi meanings from the supplied Hindi source. Numbering and contributor credits remain edition-specific. Supplied edition: द्वितीय संस्करण : गुरुपूर्णिमा, ११ जुलाई, २००६.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/radha-trayodashi-hindi/radha-trayodashi-hindi-06/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/radha-trayodashi-hindi/radha-trayodashi-hindi-08/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/radha-trayodashi-hindi/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/shri-radha-trayodashi/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.