# युगल सरकार की आरती

Dainik Prarthana — source anthology; see printed contributor credits

Source ID: native-dainik-prarthana:dainik-prarthana-dp-07
Canonical page: https://radhey.shreyam1008.com.np/read/dainik-prarthana/dainik-prarthana-dp-07/
Book: Dainik Prarthana
Source edition: 4; SHA-256 efa1fda0ebdbedc1265f1f1b7c033c024eec587667d9841415565a49267466cc
Source PDF pages: 15–17

युगल सरकार की आरती

आरती प्रीतम, प्यारी की, कि बनवारी, नथवारी की।
दुहुँन सिर कनक-मुकुट झलकै,
दुहुँन श्रुति कुण्डल भल हलकै,
दुहुँन दृग प्रेम-सुधा छलकै,
चसीले बैन, रसीले नैन, गँसीले सैन,
दुहुँन मैनन मनहारी की ॥ 1॥

दुहुँनि दृग चितवनि पर वारी,
दुहुँनि लट-लटकनि-छवि न्यारी,
दुहुँनि भौं-मटकनि अति प्यारी,
रसन मुख पान, हँसन मुसकान, दसन दमकान,
दुहुँनि बेसर छवि न्यारी की ॥ 2।।
एक उर पीताम्बर फहरै,
एक उर नीलाम्बर लहरै,
दुहुँन उर लर-मोतिन छहरै,
कंकनन खनक, किंकिनिन झनक,नूपुरन भनक,
दुहुँन रुनझुन धुनि प्यारी की ॥ 3॥
एक सिर मोर-मुकुट राजै,
एक सिर चूनरि-छवि छाजै,
दुहुँन सिर तिरछे भल भ्राजै,
संग ब्रज-बाल,लाड़िली-लाल,बाँह गल डाल,
“कृपालु” दुहुँन दृग चारी की ॥ 4॥

Published Hindi meaning — contributor not separately identified in this edition

अर्थ - हम प्रियतम श्यामसुन्दर एवं प्यारी श्री किशोरी जी की
आरती करते हैं। दोनों के सिर पर सुवर्ण के मुकुट चमक रहे हैं।
दोनों के कानों में सुन्दर कुण्डल हिल रहे हैं। दोनों की आँखों में
प्रेमामृत रस छलक रहा है। दोनों की वाणी अत्यन्त मधुर है।
दोनों के नेत्र अत्यन्त सरस हैं। दोनों के कटाक्ष अत्यन्त ही तीखे
हैं। दोनों कामदेव के मन को भी हरने वाले हैं।

Published Hindi meaning — contributor not separately identified in this edition

मैं दोनों के परस्पर देखने पर बलिहार जाता हूँ। दोनों के घुँघराले
बालों की छटा अत्यन्त ही निराली है। दोनों के भौहों के चलाने
की रीति अत्यन्त ही आकर्षक है। दोनों के मुख में पान का रस
है। दोनों का हँसना, मुस्काना मनमोहक है। दोनों के दाँतों की
चमक अत्यन्त सुन्दर है। दोनों की बेसर झाँकी तो अत्यन्त ही
निराली है।
श्री श्याम सुन्दर के वक्षस्थल पर पीताम्बर फहरा रहा है। श्री
किशोरीजी के वक्षस्थल पर नीलाम्बर लहरा रहा है। तथा दोनों
के वक्षस्थल पर मोतियाँ की लड़ियाँ झूम रही हैं। दोनों के
कंकण, दोनों की किंकिणि एवं दोनों के नुपुर की रुनझुन ध्वनि
अत्यन्त ही मनोहारिणी है।
श्री श्याम सुन्दर के सिर पर मोर-मुकुट सुशोभित है, श्री किशोरी
जी के सिर पर सुन्दर चुनरी शोभायमान है एवं दोनों के सिर
तिरछे होकर परस्पर मिले हुए शोभा दे रहे हैं। श्री“कृपालु” जी
कहते हैं कि श्यामसुन्दर एवं किशोरी जी गले में परस्पर बाँह
डाले हुए हैं, समीप में ही ब्रजांगनाएँ खड़ी हैं एवं प्रिया-प्रियतम
एक दूसरे की ओर कटाक्षपात करते हुए देख रहे हैं।

Hindi and Sanskrit daily-prayer anthology, transcribed in its printed section order. It includes scriptural passages and selections by other saints; the title-page credit does not establish sole authorship of every passage. No separate English edition is inferred. Supplied edition: द्वितीय संस्करण : मई 2010. Publisher: राधा गोविन्द समिति.

[Previous](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/dainik-prarthana/dainik-prarthana-dp-06/) · [Next](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/dainik-prarthana/dainik-prarthana-dp-08/)

[Book contents](https://radhey.shreyam1008.com.np/read/dainik-prarthana/) · [Source editions and protected PDF](https://radhey.shreyam1008.com.np/books/dainik-prarthana/)

Unofficial source transcription. Roman transliteration is not an English translation. No missing meanings are generated.